शोधकर्ताओं ने बताया- अगर ऐसे खाएंगे शकरकंद तो कम होगा डायबिटीज बढ़ने का खतरा

शोधकर्ताओं ने बताया- अगर ऐसे खाएंगे शकरकंद तो कम होगा डायबिटीज बढ़ने का खतरा

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्ही में से एक है डायबिटीज की समस्या जो अधिकतर लोगों में पाई जाती है। आपको बता दें कि ये शरीर में शर्करा बढ़ने की वजह से होती है। लेकिन अगर अपने खान-पान पर ध्यान दिया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।

पढ़ें- डायबिटीज के रोगी भूल कर भी ना खाएं ये तीन खाद्य पदार्थ, हो सकता है भारी नुकसान

अपने खान-पान में उन फलों और सब्जियों को नहीं जोड़ना चाहिए, जिनमें शुगर की अधिकता होती है। इसके बावजूद अगर खाने की इच्छा होती है, तो कम अथवा सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

शकरकंद को आप टाइप 2 डायबिटीज में भी खा सकते हैं। इससे पहले शकरकंद को लेकर जानकारों में मतभेद रहा है कि डायबिटीज के मरीजों को शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें शुगर होती है, लेकिन एक शोध में खुलासा हुआ है कि शकरकंद को उबालकर खाने से डायबिटीज में कोई खतरा नहीं रहता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि शकरकंद के बारे में शोध क्या कहती है-

एक रिसर्च के अनुसार, शकरकंद डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह नहीं है। इसके सेवन से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। इसके लिए शकरकंद को सेंककर अथवा उबालकर खाना चाहिए। इसके लिए आप जमैकन स्टाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि कैरेबियाई देशों में शकरकंद को विशेष प्रकार से पकाकर सेवन किया जाता है, जिसमे सेंकना और उबालना भी शामिल है। इससे रक्त में शर्करा के बढ़ने का खतरा कम रहता है। जबकि डाइट में तली-भुनी चीज़ों को नहीं शामिल करना चाहिए। अगर आप फ्राइड चीजों का सेवन करते हैं, तो  सीमित मात्रा में करें।

आपको बता दें कि शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। देश में फलाहार में भी शकरकंद इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन-ए, सी और फाइबर पाए जाते हैं, जो कई रोगों में फायदेमंद होते हैं। खासकर बढ़ते वजन को कम करने में भी यह मददगार साबित हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

चीनी ही नहीं, ये चीजें भी बढाती हैं शुगर लेवल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।